मैट्रिक परीक्षा के परिणाम ने छात्र-छात्राओं का बढ़ाया मनोबल, अभिभावकों ने कहा गुरुजनों का मार्गदर्शन से ही छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

बिरौल/दरभंगा
अनुमंडल क्षेत्र के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से प्रकाशित मैट्रिक के परिणाम में बिरौल प्रखंड के सुपौल रामनगर निवासी पवन साहू का पुत्र भविष्य कुमार ने 463 अंक प्राप्त किया।इसी प्रकार सहरी गांव के गिरधारी कुमार ने 456,अंजली ने 453,साहो गांव की सदफ नूर ने 441अंक,नेहा झा 436 अंक, अंजली झा 426 अंक, गौतम कुमार सिंह 427 अंक, स्वेता भारती 419 अंक, जोहरा 415 अंक, जय श्री 410 अंक, अंकिता 410 अंक, शंकर 410 अंक, सत्यम 412 अंक, सुमित 402 अंक, ऋषिका 401 अंक प्राप्त किया है।
अभिभावकों ने कहा कि रौशन झा, मो.फैसल,मृत्युंजय मिश्रा, निशांत भारद्वाज जैसे गुरुजन का मार्गदर्शन से ही छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।