बिरौल में मानव श्रृंखला बनाकर ” एक वोट देश के नाम, पहले मतदान, फिर जलपान, घर घर को संदेश दो वोट दो वोट दो’ स्लोगन के साथ मतदाताओं को किया गया जागरुक।

बिरौल/दरभंगा
प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन ईकाई, जीविका, बिरौल के वसंत सी एल एफ द्वारा संचालित वाटिका जीविका महिला ग्राम संगठन के तत्वाधान मे मध्य देवकुली धाम पंचायत मे अवस्थित द्रवेश्वर दानी मन्दिर के प्रांगण मे सामुदायिक समन्वयक इन्दु कुमारी की अध्यक्षता मे मतदाता जागरुकता चौपाल का आयोजन किया गया।इस चौपाल कार्यक्रम मे 13 स्वयं सहायता समूह के 40 कार्यकारिणी एवं स्वीप दूत की दीदीयां भाग ली। चौपाल को संबोधित करते हुए इन्दु कुमारी ने कहा कि लोक तंत्र मे वोट डालना हर मतदाता का कर्तव्य एवं जिम्मेवारी है तथा देश की भलाई के लिए मताधिकार का प्रयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि जितना ज्यादा मतदान होगा लोक तंत्र उतनाही मजबूत होगा। प्रशासन की और से तमाम पुख्ता प्रबंध किये जा रहे है। उन्होंने मतदाताओ से बिना किसी भय व लालच के देश हित मे 13 मई को वोट डालने की अपील की।वाटिका जीविका महिला ग्राम संगठन के अध्यक्ष ललिता देवी एवं सचिव सीता देवी के नेतृत्व मे जीविका दीदीयां मानव श्रृंखला बनाकर ” एक वोट देश के नाम, पहले मतदान, फिर जलपान,घर घर को संदेश दो वोट दो वोट दो ” नारों के साथ मतदाताओं को जागरुक किया गया। मौके पर प्रेरक जुली कुमारी, रीता देवी, दयावती देवी, गंगिया देवी, संगीता देवी रोमा देवी, रीना देवी सहित दर्जनों दीदीयों ने भाग लिया।
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर 79 गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की हुई बैठक, निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी ने दिये बूथों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश,मतदान के दौरान मतदाताओं को नहीं हो कोई परेशानी।
घनश्यामपुर के कोर्थु में भाजपा मंडल की ओर से बैठक का हुआ आयोजन, भाजपा के प्रदेश से लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारी रहे उपस्थित।