लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर 79 गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की हुई बैठक, निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी ने दिये बूथों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश,मतदान के दौरान मतदाताओं को नहीं हो कोई परेशानी।

उत्तम सेनगुप्ता/दरभंगा
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अनुमंडल मुख्यालय के सभागार में सोमवार को 79 गोड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह डीसीएलआर मो.युनूस अंसारी कर रहे थे। बैठक में निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों से भ्रमण कर बूथों का भौतिक सत्यापन करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी की ओर से चुनाव को लेकर जारी ऐप में सत्यापन में बूथों पर पाये गए त्रुटि को डाउनलोड करने का निर्देश दिया।निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी मो.युनूस अंसारी ने उपस्थित सभी सेक्टर पदाधिकारियों से बूथों पर पाये जाने वाले त्रुटि को एक सप्ताह में दुर करने का निर्देश दिये।उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत 79 गौड़ाबौराम विधानसभा में कूल बूथों की संख्या 261 है।जिसमें 21 भेदता एवं 77 क्रिटिकल बूथ है।जिस पर विशेष ध्यान रखने के अलावा मतदाताओं के लिए पेयजल,दिव्यागों के लिए रैंप एवं महिला-पुरुष के लिए बूथों पर शौचालय जैसे मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में बिरौल बीडीओ प्रेम सागर मिश्र के अलावा गौड़ाबौराम,किरतपुर प्रखंड के बीडीओ सहित सभी सेक्टर पदाधिकारी मौजूद थे।
“वोट बहिष्कार “का मन बना चुका हैं पूरा गांव,चुनाव के दौरान नेताजी आकर बड़का -बड़का भाषण दिये ,लेकिन आजादी के वर्षों बाद भी अब तक नहीं बन सका गांव मे एक विद्यालय भवन।
बिरौल में मानव श्रृंखला बनाकर ” एक वोट देश के नाम, पहले मतदान, फिर जलपान, घर घर को संदेश दो वोट दो वोट दो’ स्लोगन के साथ मतदाताओं को किया गया जागरुक।