9 अप्रैल से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र को लेकर नरमा गांव के लोग हैं काफी उत्साहित,पूजा को लेकर ग्रामीणों की हुई बैठक,सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा का होगा आयोजन, युवाओं के कंधों पर दी गई नई जिम्मेदारी।

बिरौल/दरभंगा

अलीनगर प्रखंड के नरमा गांव के दुर्गा मंदिर के प्रागंण में 9 अप्रैल से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता संजय सिंह,पप्पू सिंह कर रहे थे। बैठक में उपस्थित लोगों ने हर वर्ष की भांति इस बार भी चैत्र नवरात्र अर्थात दुर्गा पूजा धूमधाम से आयोजन करने का निर्णय लिया। इस दौरान जहां युवाओं को वालंटियर के रूप में नियुक्ति कर नई जिम्मेदारी दी गई, वहीं नये कमेटी का भी गठन किया गया। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पूर्व की भांति पुरे सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संजय सिंह ने बताया कि.पूजा के दौरान तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर विचार विमर्श किया गया। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों से संपर्क किया जा रहा है।ज्ञात हो कि नरमा के इस ऐतिहासिक मंच पर विश्व विख्यात गायिका देवी, अनुपमा यादव जैसे कई कलाकार अपने प्रस्तुति से लोगों के दिलों को जीत चुके हैं।