नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले के आरोपी को महिला थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले के आरोपी को महिला थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले के आरोपी को महिला थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार।
दरभंगा/
महिला थाना की पुलिस ने नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तत्परता दिखाते हुये दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया।
महिला थाना मे मामला दर्ज होते ही महज चंद घंटों में ही यह कारवाई की गई । बताया जाता है कि कमतौल थाना क्षेत्र के बह्रमपुर वार्ड नंबर 6 के रहने वाले स्वर्गीय सुरेंद्र पासवान के पुत्र पुनचून कुमार ने 17 वर्षीय नाबालिक बच्ची के घर में घुसकर दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया। मामला 23 मार्च 2024 का है।
घटना की जानकारी बच्ची ने अपनी मां को दी। गांव के तमाम लोगों को घटना के बारे में पीड़ित नाबालिग की माँ ने जानकारी देते हुये न्याय की गुहार लगाई ।गांव में इस घटना को लेकर पंचायत हुई। लेकिन दुष्कर्मी के परिजन पंचायत को मानने से इंकार कर दिया। बच्ची के साथ शनिवार को उसकी मां महिला थाना पहुंचकर घटना की सारी जानकारी दी। महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि आवेदन मिलते ही मामला की जानकारी सदर एसडीपीओ 2 ज्योति कुमारी को दी गई।
सदर एसडीपीओ 2 के निर्देश पर महिला थानाध्यक्ष, अनुसंधानक कुमारी मधुबाला समेत अन्य पुलिसकर्मी उक्त गांव पहुंचकर दुष्कर्मी युवक पुनचून कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के द्वारा गांव में पूछताछ की गई तो किसी ने भी पंचायत में शामिल होने की बात नहीं कहीं ।
थानाध्यक्ष ने कहा कि उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 23 वर्षीय युवक हैदराबाद में रहकर नौकरी करता है। होली पर्व के अवसर पर वह गांव आया था।
दो से छह अप्रैल तक दो पालियों में दिया जाएगा मतदान कर्मियों एवं पदाधिकारियों को प्रशिक्षण।
9 अप्रैल से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र को लेकर नरमा गांव के लोग हैं काफी उत्साहित,पूजा को लेकर ग्रामीणों की हुई बैठक,सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा का होगा आयोजन, युवाओं के कंधों पर दी गई नई जिम्मेदारी।