बेता थाना की पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहें वारंटियों को किया गिरफ्तार
दरभंगा/
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले मे दर्ज कुल मामलों मे फरार चल रहें आरोपियों /न्यायालय से जारी वारंट आदि को लेकर एसएसपी के निर्देश के आलोक मे लगातार कारवाई जारी हैं। इसी के मद्देनजर बेता थाना की पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहें दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेंज दिया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपी को बेंता थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि ऑटो चोरी मामले में अल्लपट्टी के रहने वाले मोहम्मद आमिर पिछले 6 वर्षों से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी की गई है। वही एक और वारंटी अल्लपट्टी निवासी बोतल साह को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं ।
9 अप्रैल से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र को लेकर नरमा गांव के लोग हैं काफी उत्साहित,पूजा को लेकर ग्रामीणों की हुई बैठक,सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा का होगा आयोजन, युवाओं के कंधों पर दी गई नई जिम्मेदारी।
“वोट बहिष्कार “का मन बना चुका हैं पूरा गांव,चुनाव के दौरान नेताजी आकर बड़का -बड़का भाषण दिये ,लेकिन आजादी के वर्षों बाद भी अब तक नहीं बन सका गांव मे एक विद्यालय भवन।