पलक झपकते ही मोटरसाइकिल की हो रही हैं चोरी ,वाहन चेकिंग के क्रम मे चोरी गई कार पुलिस ने की बरामद,एक गिरफ्तार।

दरभंगा /

शहर मे मोटरसाइकिल की चोरी की घटना मे वृद्धि हो रही हैं ,पलक झपकते ही चोर मोटरसाइकिल चोरी कर लेते हैं। नगर थाना क्षेत्र से ऐसी ही घटना सामने आ रही हैं।
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहम गंज मुहल्ला मे रह रहें बहादुरपुर प्रखंड के राजस्व कर्मचारी वीरेंद्र पासवान के साथ कुछ ऐसी ही घटना घटी हैं। राजस्व कर्मचारी वीरेंद्र पासवान आज सुबह सब्जी खरीदने के लिये अपने पुत्र दीपक के साथ नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित सब्जी मंडी मे सब्जी खरीदने गया था। उन्होंने अपना मोटरसाइकिल हीरो ग्लेमर (BRO7AB-1046)रेमंड शो रूम वाली गली मे अहमद स्टोर के सामने लगाकर हेंडिल लाक कर सब्जी खरीदने गया। करीब पंद्रह मिनट के भीतर सब्जी खरीदकर जब वह लौटे तो देखा कि उनकी मोटर साईकिल वहां से गायब थी। उन्होंने तुरंत डायल 112को सूचना दी। इसके बाद उन्होंने नगर थाना मे शिकायत की हैं।
वहीं दूसरी और दोनार रम्भा होटल के सामने से शनिवार की रात करीब दस बजे बिनोद कुमार चौधरी के पुत्र किशन कुमार ने होटल के सामने अपनी मोटरसाइकिल BR32L-9651लगाकर होटल के अंदर गये और रूम बुक कराने के लिये प्रबंधक से बात कर रहें थे जब होटल से बाहर निकले तो उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी।

इधर बहेड़ी थाना क्षेत्र के कटरहिया चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक चोरी की इंडिगो कार बरामद की हैं।वहीं हायाघाट थाना क्षेत्र के हथौड़ी गांव निवासी प्रेम चंद्र साह के पुत्र शिवानंद को गिरफ्तार किया हैं