लहेरियासराय थाने की पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहें शराब कारोबारी को दबोचा वहीं मब्बी थाने की पुलिस ने दो शराब कर्मी को शराब के साथ दबोच लिया।

दरभंगा /

शराब कारोबार मे संलिप्त लहेरियासराय थाना के एक मामले मे करीब दो साल से फरार चल रहें शराब कारोबारी को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
अवैध शराब कारोबारी दिसंबर 2022 से फरार चल रहा था वह थाना से महज कुछ ही दूरी पर उसका घर था।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि न्यू खाजा सराय के रहने वाले गौरव सिंह अपने मुहल्ले में घूम रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने शनिवार की दोपहर गौरव सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष दीपक ने कहा कि गिरफ्तार गौरव के अन्य मामलों को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें कि 14 दिसंबर 2022 को पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब का बड़ा खेप आया है। पुलिस ने गौरव सिंह के घर पर छापामारी की थी लेकिन गौरव सिंह के घर से शराब बरामद नहीं हुआ था लेकिन उसके बगल के कैंपस से 253 बोतल विदेशी शराब ( 161 लीटर )बरामद किया गया था और इस कारण गौरव फरार चल रहा था । थानाध्यक्ष ने बताया कि गौरव सिंह के मामले मे अन्य थानों से भी जानकारी जुटाई जा रही हैं इसके बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
इधर मब्बी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों शराब कारोबारी के बैग से 148 बोतल विदेशी शराब जप्त किया गया है। दोनों शराब कारोबारी नगर थाना क्षेत्र के भगवानदास मोहल्ला के रहने वाले रामबाबू गुप्ता के पुत्र करण कुमार व सुरेश ठाकुर के पुत्र कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों शराब कारोबारी मब्बी-करकौली रोड में किसी शराब कारोबारी को बेचने हेतु देने जा रहे थे। मब्बी थाना के द्वारा लोकसभा चुनाव को देखते हुए वाहन चेकिंग चलाया जा रहा था। इस दौरान दोनों एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे पुलिस के द्वारा रोका गया और बैग की तलाशी ले गए तो भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों शराब कारोबारी से पुलिस पूछताछ कर रही है कि उसके द्वारा शराब किस किस को बेचने के लिये दिया जाना था।