जीविका देर दीदीयां ने चलाई मतदाता जागरुकता जन संपर्क अभियान चलाया, सामूदायिक प्रेरक के नेतृत्व में बूथ दूत के रुप चलाया गया अभियान।

बिरौल/दरभंगा

लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरुक करने के साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उदेश्य से बिरौल के हर्ष जीविका महिला ग्राम संगठन के तत्वावधान में अमाही पंचायत के रामनगर ग्राम में सामुदायिक प्रेरक संगीता कुमारी के नेतृत्व में बूथ दूत के रूप मे जीविका दीदीयां मतदाता जागरुकता अभियान के तहत जन संपर्क अभियान का आयोजन किया । दीदीयां घर-घर जाकर लोगों को लोकसभा चुनाव में वोट की महत्ता एवं मताधिकार की जानकारी दिया। जन संपर्क के दौरान संगीता कुमारी ने कहा की 13 मई को अपना मतदान आवश्य करें,आपके एक वोट से देश मे सरकार बनेगी। उन्होने कहा की लोक सभा का चुनाव देश का महा पर्व है इस दिन प्रत्येक मतदाता अपना मताधिकार का प्रयोग करके महा पर्व मनाने तथा राष्ट्र के नव निर्माण मे अपना महत्ति भूमिका की अपील की। इस अभियान मे मीना देवी, मुंद्रिका देवी, वीणा देवी, इंदु देवी, रंजु देवी सहित कई दीदीयां ने भाग ली।