एसीजेएम न्यायालय के न्यायाधीश पंकज चन्द्र वर्मा ने शनिवार को पुलिस के द्वारा पेशी के लिए लाये गए गवाह को न्यायिक अभिरक्षा में लेने से किया इंकार,रिमांड वापस लेने का अनुसंधानक को दिये निर्देश।

बिरौल/दरभंगा
पुलिस की ओर से गिरफ्तार कर पेशी के लिए लाये पूर्व मुखिया को न्यायिक अभिरक्षा में लेने से इंकार करते हुए अनुसंधानक को तुरंत रिमांड वापस करने का निर्देश दिये। न्यायालय ने अनुसंधानक को इस मामले में गवाह को अभियुक्त बना कर न्यायालय में पेश करने पर अनुसंधानक को हिदायत दी।मालूम हो कि इटावा शिवनगर पंचायत के पूर्व मुखिया हरशिव उर्फ पप्पू चौधरी को गांव के ही एक भूमि के खरीद बिक्री के मामले उत्पन्न हुए विवाद में अनुसंधान के क्रम में उन्हें अभियुक्त करार दिया गया।गिरफ्तारी आदेश होने के बाद कांड के अनुसंधानक ने शुक्रवार की रात उन्हें गिरफ्तार कर शनिवार को एसीजेएम कोर्ट में उपस्थित कराये थे।जहां एसीजेएम पंकज चन्द्र वर्मा ने उसे गलत तरीके से अभियुक्त बनाये जाने से रिमांड वापस कर दिया। ज्ञात हो कि गांव के ही भोला झा व इन्द्रसन देवी ने मसोमात सावित्री देवी से भूमि निबंधन कराया था।जिसमें हरशिव चौधरी बतौर गवाह बने थे। उसी भूमि को उसके पति ने वर्ष 1982 में इसी गांव के जयगोविंद को निबंधन किया था।इस बीच जयगोविंद झा एवं भोला झा के बीच दखल कब्जा को लेकर विवाद चलने लगा जिसमें जयगोविंद झा के आवेदन पर पिछले वर्ष थाना में 96/23 एफआईआर दर्ज किया गया था। अनुसंधान के क्रम में अनुसंधानक ने इस मामले में संलिप्तता पाते हुए पूर्व मुखिया को गिरफ्तार किया था।
अलीनगर के युवक की हरियाणा के पानीपत में सड़क दुर्घटना हो गई मौत, परिवार के भरन पोषण के लिए हरियाणा में रोजगार करता था युवक, घटना के बाद गांव में शोक का माहौल।
लहेरियासराय थाने की पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहें शराब कारोबारी को दबोचा वहीं मब्बी थाने की पुलिस ने दो शराब कर्मी को शराब के साथ दबोच लिया।