अलीनगर के युवक की हरियाणा के पानीपत में सड़क दुर्घटना हो गई मौत, परिवार के भरन पोषण के लिए हरियाणा में रोजगार करता था युवक, घटना के बाद गांव में शोक का माहौल।

बिरौल/दरभंगा
अलीनगर प्रखंड के जयघट्टा निवासी लक्ष्मी सहनी का होलिका दहन के दिन हरियाणा के पानीपत में सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही मृतक के परिवार में शोक की लहर पसरी हुई है। गुरुवार को उनके पार्थिव शरीर पैतृक गांव जयघट्टा लाया गया जहां उनका दाह संस्कार किया गया। उनके असामायिक मौत से पूरे गांव समाज में मातम का माहौल बना हुआ है। इसी बीच सुबह भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ उनके आवास पर पहुंचकर मृतक के परिवार वालों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट करते हुए परिवार वालों को इस दुख के समय साथ रहने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी सहनी प्रायः शहर में रहा ही रहते थे, लेकिन जब भी उनका गांव आना होता था तो हमसे जरूर मुलाकात होती थी। लक्ष्मी सहनी भाई समान थे लेकिन उनका अचानक से चला जाना बहुत दुःख की बात हैं। साथ ही उन्होंने लक्ष्मी सहनी के परिवार वालों को धैर्य से काम लेने के लिए कहा और मृतक के परिवार को प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया। इधर मृतक के परिजनों ने कहा कि कहा की उनके परिवार का कमाउ बेटा चला गया अब उनके घर का खर्चा कैसे चलेगा। इस कठिन घड़ी में आश्वासन देने के लिए गांव के कई गणमान्य व्यक्ती के साथ साथ हीरा प्रसाद यादव, भोला सहनी, शत्रुघ्न सहनी, राजकुमार सहनी, बबलू सहनी, अमित सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
शराब पीकर दादागिरी करना एक फौजी को पड़ गया महंगा,पुलिस ने किया गिरफ्तार ,डॉक्टर भी पुलिस की नजरों से नहीं बच सके ?
एसीजेएम न्यायालय के न्यायाधीश पंकज चन्द्र वर्मा ने शनिवार को पुलिस के द्वारा पेशी के लिए लाये गए गवाह को न्यायिक अभिरक्षा में लेने से किया इंकार,रिमांड वापस लेने का अनुसंधानक को दिये निर्देश।