शराब पीकर दादागिरी करना एक फौजी को पड़ गया महंगा,पुलिस ने किया गिरफ्तार ,डॉक्टर भी पुलिस की नजरों से नहीं बच सके ?

दरभंगा/संवाददाता‌‌। 

लहेरियासराय थाना की पुलिस बेहतर पुलिसिंग को लें सुर्खिया बटोर रही हैं।थाना पुलिस की लगातार कारवाई से नशेड़ी ,शराब के धंधेबाज ,वारंटी आदि को लेकर लगातार कारवाई जारी हैं।इसी क्रम मे पुलिस ने एक फौजी और एक डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया हैं।

थाना की पुलिस ने शराब पीकर रेस्टूरेंट मे उत्पाद मचा रहें फौजी को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि फौजी शराब के नशे में अपने अन्य साथियों के साथ रेस्टोरेंट में हंगामा कर रहे थे। फौजी को मना करने पर वे और भी उत्तेजित हो गए। संचालक को ही धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची गश्ती दल ने जब उन्हें थाना चलने को कहा तो गश्ती दल के पुलिस को हीं धमकी भरे अंदाज में बोलने लगे।

फौजी ने कहा कि ब्रेथ एनलाइजर मशीन यहां लेकर आईए।उक्त फौजी  बहादुरपुर  थाना क्षेत्र के डरहार गांव रहने वाले सुजीत कुमार चौधरी को थाना लाया गया।

जांच करने पर वह  नशे की हालत में पाया गया।वहीं दूसरी और नशे की हालत मे पुलिस ने डॉ॰सुधीर कुमार पिता स्वर्गीय मुशहरु सहनी मोहल्ला न्यू अभंडा लहेरियासराय को सैदनगर् से गिरफ्तार किया हैं ।

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार फौजी एवं डाक्टर को न्यायालय के सुपुर्द किया जा रहा हैं।