वकालतखाना भवन दरभंगा में शनिवार को प्रख्यात बैरिस्टर स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक में श्यामजी कृष्ण वर्मा की पुण्यतिथि मनाई गई । भारतीय स्वाधीनता के सूत्रधार सह प्रखर बैरिस्टर श्यामजी कृष्ण वर्मा की पुण्यतिथि पर वकीलों ने नमन किया। अधिवक्ता अरुण कुमार मिश्रा एवं रमणजी चौधरी की अध्यक्षता में संबोधित करते हुए अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि ब्रिटेन में भारतीय छात्रों के बीच राष्ट्रवादी बिचारों को बढावा देने के लिए इंडिया हाऊस की स्थापना किए।

वे एक भारतीय क्रान्तिकारी,देशभक्त वकील और पत्रकार थे। जिन्होंने इंग्लैंड से मासिक समाचार पत्र द इंडियन सोशियोलॉजिस्ट नामक पत्र का प्रकाशन कर भारत के बाहर क्रान्तिकारी गतिविधियों का केन्द्र थे। वे पहले भारतीय थे जिन्हें ऑक्सफोर्ड से बार ऐट लॉ की उपाधि मिली थी।इनका निधन 30 मार्च 1930 को जिनेवा में हो गई। दाह संस्कार पश्चात उनके अस्थिकलश को जिनेवा की सेंट जॉर्ज के सिमेट्री में सुरक्षित रखा गया। जिसे 22 अगस्त 2003 को गुजरात सरकार द्वारा स्विस सरकार से अनुरोध कर देश में लाया गया। हरेराम साहू, हेमंत कुमार, रामवृक्ष सहनी ,रंजीत कुमार संडवार, किरण कुमारी, संतोष कुमार सिन्हा, बुलन कुमार झा, दीनबंधू झा, मुरारी झा, श्याम कुमार झा, अभय यादव, राजा मुराद आदि ने श्रद्धांजलि निवेदित किया।