बिरौल के जलीया रोड में एक निजी क्लिनिक कर्मी की संदेहास्पद स्थिति में हो गई मौत,देर रात की थी डयूटी,सुबह क्लिनिक में मिली लाश ?मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन मे जुटी।

बिरौल/दरभंगा
थाना क्षेत्र के जलीया रोड स्थित एक निजी क्लिनिक में कार्यरत कर्मी का शव मिलने से कुछ घंटों के लिए अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मृतक कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के गोड़ा गांव निवासी स्व.अनवारुल के 22 वर्षीय पुत्र मो.नसीम था। नसीम की मौत अचानक हो जाने की सूचना मिलने पर परिजनों ने क्लिनिक पर पहुंच कर हो हंगामा करने लगे। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन मृतक के परिजनों की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं होने पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार नसीम लगभग दो वर्षों से यहां काम कर रहा था। निजी क्लिनिक के संचालक ने पुलिस को बताया कि रोज की तरह शुक्रवार को नसीम रात्री के करीब 9 बजे डियूटी पर आया था। देर रात्री तक मरीज का देखरेख करने के बाद वह अपने कमरे में जाकर सो गया। शनिवार को सुबह जब निजी क्लिनिक के कर्मी जगाने गया तो वह मृत पाया गया।
एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने बताया कि संदेहास्पद स्थिति में शव पाया गया है। परिजनों के आग्रह पर पंचनामा भरकर शव को सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।