यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले 151 वाहन चालको से 115500 रूपया (एक लाख पन्द्रह हजार पाँच सौ रूपया) वसूला गया जुर्माना।
यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले 151 वाहन चालको से 115500 रूपया (एक लाख पन्द्रह हजार पाँच सौ रूपया) वसूला गया जुर्माना।
यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले 151 वाहन चालको से 115500 रूपया (एक लाख पन्द्रह हजार पाँच सौ रूपया) वसूला गया जुर्माना।
दरभंगा /
दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर यातायात थानाध्यक्ष एवं उनके सहयोगियों द्वारा शनिवार को शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर यातायात नियम का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ चलाए गये अभियान में 151 वाहन चालकों से 01 लाख 15 हजार 500 रूपया का जुर्माना वसूला गया है।
यातायात थानाध्यक्ष कुमार गौरव ने बताया कि लहेरियासराय टावर, लोहिया चौक, दोनार चौक एवं यातायात थाना, सिनेमा चौक, बेला मोड़ के समीप आज यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। जिसमें हेलमेट नहीं पहनने तथा नो पार्किंग का जुर्माना वसूला गया है।
उन्होंने बताया कि यातायात थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने 26 वाहनों से 21 हजार, सुदर्शन सिंह ने 13 वाहनों से 8 हजार 500, धीरेंद्र कुमार ने 28 वाहनों से 28 हजार, सागर कुमार ने 8 वाहनों से 07 हजार, राम निवास सिंह ने 14 वाहनों से 07 हजार, सुशीला कुमारी ने 42 वाहनों से 28 हजार एवं यातायात थानाध्यक्ष द्वारा 20 वाहनों से 16 हजार रुपया समेत कुल 01 लाख 15 हजार 500 रुपया जुर्माना वसूल किया गया है।
श्री गौरव ने बताया कि यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि जीवन अनमोल है। यातायात नियम का पालन कर हम अपने जीवन की रक्षा करें। उन्होंने दो पहिया वाहन चलाने वालों से चालक एवं पीछे बैठने बाले दोनों को हेलमेट का उपयोग एवं चार पहिया वाहन चलाने वालों से सीट बेल्ट का उपयोग करने का अनुरोध किया है।
मधुबनी जिला के एसपी ने दो थानेदारों के वेतन को रोका ,कहा कि पांच दिनों के भीतर दे स्पष्टीकरण।बिना सूचना के विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग से गायब थे दोनों थानाध्यक्ष।
बिरौल के जलीया रोड में एक निजी क्लिनिक कर्मी की संदेहास्पद स्थिति में हो गई मौत,देर रात की थी डयूटी,सुबह क्लिनिक में मिली लाश ?मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन मे जुटी।