मधुबनी जिला के एसपी ने दो थानेदारों के वेतन को रोका ,कहा कि पांच दिनों के भीतर दे स्पष्टीकरण।बिना सूचना के विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग से गायब थे दोनों थानाध्यक्ष।
मधुबनी जिला के एसपी ने दो थानेदारों के वेतन को रोका ,कहा कि पांच दिनों के भीतर दे स्पष्टीकरण।बिना सूचना के विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग से गायब थे दोनों थानाध्यक्ष।
मधुबनी जिला मे एसपी द्वारा आयोजित विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग मे भाग नहीं लेना दो थानाध्यक्षों को महंगा पर गया हें। मधुबनी के एसपी सुशील कुमार ने बेनीपट्टी थाना के पुनि 17 गौतम कुमार एवं कलुआही के थानाध्यक्ष पुअनि 115 सपन कुमार पर विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग मे भाग नहीं लेने के कारण दोनों के वेतन पर रोक लगा दिया हें यही नहीं इस अनुशासनहीनता को लेकर पांच दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा हें ताकि लेखापाल तदनुसार कारवाई कर सके ।
प्राप्त जानकारी एसपी सुशील कुमार द्वारा शुक्रवार की संध्या करीब 8बजे मधुबनी जिला के सभी थानाध्यक्ष /सभी अंचल निरीक्षक /सभी एसडीपीओ /के साथ विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित किया गया था। इस विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान दो थानाध्यक्ष अनुपस्थित पाये गये। इसमें बेनीपट्टी और कलुआही थानाध्यक्ष का नाम शामिल हें। इस अनुपस्थिति को लेकर एसपी ने स्पष्ट कहा हें कि बिना सूचना के ये दोनों थानाध्यक्ष विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग से गायब थे। जब्कि भी सी मे सभी थानाध्यक्ष /सभी अंचल निरीक्षक /सभी अनुमंडल पदाधिकारी को शामिल होने का निर्देश दिया गया था इसके बावजूद बिना सूचना के भी सी से गायब रहना थानाध्यक्ष बेनीपट्टी एवं थानाध्यक्ष कलुआही का कृत ,अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही ,आदेश का उलंघन ,स्वेक्षचारिता एवं मनमानेपन का परिचायक हें।
एसपी सुशील कुमार ने इसे लेकर दोनों थानाध्यक्षों का वेतन धारित कर दिया हें साथ ही पांच दिनों के भीतर स्पष्टीकरण की मांग की हें।यहां बता दे कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बेहतर पुलिसिंग के लिये एसपी द्वारा विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिदिन निर्देश दिये जाते हें ताकि जिले मे पुलिस का प्रदर्शन और भी बढ़िया हो सके।