युवती से मोबाईल पर छेड़खानी करना युवक को पर गया भारी ,महिला थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दरभंगा/संजय कुमार राय 

युवती से छेड़खानी करने के मामले मे महिला थाना की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया हें। युवक द्वारा उक्त युवती को गंदा मेसेज भेजा जाता था।
बताया जाता है कि सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के मनकौली गांव के रहने वाले स्वर्गीय विवेकानंद झा के पुत्र राजू कुमार आए दिन युवती को कोचिंग जाने के दौरान छेड़खानी और धमकी दिया करता था। उससे भी मन नहीं भरता था तो वह युवती के मोबाइल पर गंदा गंदा मैसेज भेजा करता था। तंग आकर युवती द्वारा थाना मे शिकायत किया गया था लेकिन थाना ने उक्त युवती के आवेदन पर संज्ञान नहीं लिया था। प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए उक्त युवती ने कई बार थाना का चक्कर काटी  थी लेकिन थाना में मामला दर्ज नहीं किया गया था । थक हारकर उक्त युवती ने परिजनो को लेकर न्यायालय में शिकायत दर्ज कराया ,इसके बाद महिला थाना में कांड संख्या 10/24 दर्ज हुआ। मामला दर्ज होने के बाद से युवक फरार चल रहा था। महिला थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
यहां बता दे कि महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार ने राज्य भर मे महिला थाना खोलने के लिये कवायत शुरू किया था और इसे मूर्त रूप दिया गया ताकि महिलाओं से संबंधित शिकायत का निपटारा किया जा सके और समय रहते पीड़ित को न्याय मिल सके।
लेकिन कई मामलों मे ऐसा देखा जाता हें कि महिला थाना द्वारा लापरवाही बरती जाती हें। ऐसे मे महिला थाना के उदेश्यों को लेकर सवाल उठना लाजमी हें।
उक्त युवती के मामले मे अगर न्यायालय संज्ञान नहीं लेती तो शायद उक्त युवती को न्याय नहीं मिलता। उक्त युवती ने कहा कि स्थानीय थाना और महिला थाना मे वह कई बार शिकायत करने गई थी लेकिन किसी ने सुधि नहीं ली थी।
इस मामले मे गिरफ्तारी होने के बाद उक्त युवती कह रही हें कि बड़ी मशक्कत के बाद उसे न्याय मिला हें।