कैदी भान की ठोकर से हुई मौत महज संयोग ,मोटरसाइकिल सवार ने पहले टेम्पो मे ठोकर मारी ?

सड़क पर गिरने के कारण वहां से गुजर रहें कैदी भान के चपेट मे आ गया मोटरसाइकिल सवार।

दरभंगा /बिरौल 

बिरौल थाना क्षेत्र मे पुलिस के कैदी वाहन की ठोकर से इलाज के दौरान हुई मौत के मामले मे वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से जारी पत्र मे कैदी भान से ठोकर जरूर लगी ,लेकिन महज संयोग था कि  यह घटना घट गई ।
एसएसपी कार्यालय से जारी प्रेस नोट मे कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से यह पाया गया है कि एक मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार होकर दरभंगा से कुशेश्वरस्थान की और जा रहें थे ,इसी  क्रम मे सुपौल बाजार के नजदीक मोटरसाइकिल सवार पहुंचे तो एक ऑटो आगे से निकला लेकिन मोटरसाइकिल की रफ्तार इतनी थी कि मोटरसाइकिल स्किट कर गया और टेम्पो मे धक्का मार दिया। धक्का लगने के कारण मोटरसाइकिल बाएं तरफ और उसपर सवार दोनों दाहिने तरफ सड़क पर गिर पड़ा। इसी क्रम मे कैदी वाहन वहां से गुजर रहा था जिसके नीचे मोटरसाइकिल सवार  आ गया। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे स्थानीय अस्पताल लें जाया गया जहां उसकी मौत रास्ते मे हो गई। मृतक की पहचान हाटी गांव के राम नारायण पासवान के पुत्र बलराम पासवान के रूप मे हुई वहीं एक और सवार वसीम अहमद को कम चोटें आने के कारण वह बाल बाल बच गये ।