दरभंगा पुलिस ने हत्या के एक मामले मे किया बड़ा खुलासा , पिता ने ही अपनी पुत्री को मारकर फेंक दिया था मकई के खेत मे ?
दरभंगा पुलिस ने हत्या के एक मामले मे किया बड़ा खुलासा , पिता ने ही अपनी पुत्री को मारकर फेंक दिया था मकई के खेत मे ?
दरभंगा पुलिस ने हत्या के एक मामले मे किया बड़ा खुलासा ,
पिता ने ही अपनी पुत्री को मारकर फेंक दिया था मकई के खेत मे ?
दरभंगा /
हायाघाट थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव मे पिता के दरिंदगी का मामला प्रकाश मे आया है। चार दिन पूर्व मकई के खेत से एक लड़की का शव बरामद किया गया था ,जिस कारण स्थानीय लोंगों का गुस्सा चरम पर था लेकिन पुलिस की तहकीकात ने पूरे मामले से पर्दा हटा दिया,पता चला कि हत्यारा कोई और नहीं उसका पिता ही है । जब्कि लोग तरह तरह के कयास लगा रहें थे। यह घटना हायाघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव का है। चार दिन से लापता युवती की लाश मकई के खेत में मिलने के बाद इस मामले का उद्भेदन करते हुए युवती के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
शव मिलने के बाद हायाघाट बाजार के आक्रोशित लोगों ने उक्त हत्या के शक को लेकर एक युवक के हाथ में गोली भी मार दी थी।
वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने सिटी एसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। सिटी एसपी शुभम आर्य ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि मोहम्मद नासिर की 18 वर्षीय यास्मीन परवीन का शव मकई के खेत से बरामद हुआ था।इस मामले मे मृतिका के पिता ने दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला हायाघाट थाना में दर्ज कराया था। पुलिस ने जब मामले की तहकीकात शुरू की तो पता चला की पिता ने हीं हत्या की है। सिटी एसपी ने बताया कि पुत्री को रस्सी से गला दबाकर तकिया से मुंह को ढक कर हत्या कर दिया गया। पुलिस को दिए बयान में मों नासिर ने पुलिस को बताया कि उसकी लड़की का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था ,इसे लेकर वह बार-बार मना कर रहे थे लेकिन उनकी पुत्री बात नहीं मान रही थी।
गुस्से में आकर उन्होंने हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के लिए शव को मकई के खेत में रख दिया था। पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सड़क हादसे में एक युवक की मौत,घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने किया हांटी गांव मुख्य सड़क को जाम,जाम हटाने गई पुलिस पर लोगों ने किया पथराव,घटना के बाद कई लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में
कैदी भान की ठोकर से हुई मौत महज संयोग ,मोटरसाइकिल सवार ने पहले टेम्पो मे ठोकर मारी ?