सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने 24घंटे के भीतर लूटी गई स्कार्पियो को किया बरामद ,एक बुल्लेट मोटरसाइकिल जब्त।अंतरजिला के एक शातिर को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दरभंगा /

दरभंगा जिला अंतर्गत सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र से लूटी गई एक स्कार्पियो को पुलिस ने 24घंटे के अंदर बरामद कर लिया है यही नहीं घटना मे इस्तेमाल किये गये बिना नंबर की बुल्लेट मोटरसाइकिल के साथ अंतरजिला के एक अपराधी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बता दे कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भरवाड़ा बाजार से पहले कब्रिस्तान के पास से एक स्कार्पियो BR01FP-0687की लूट हो गई है। यह लूट गुरुवार के सुबह हुई थी।
सूचना मिलते ही सिंहवाड़ा थाना के थानाध्यक्ष एवं परि पुअनि शस्त्र बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कई जगहों पर देख उसका अवलोकन किया। इस दौरान पाया गया कि एक बुल्लेट पर सवार दो शातिरों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस ने अपनी सूचना तंत्र के माध्यम से सीतामढ़ी जिले के महिसोथा गांव निवासी स्व जनार्दन यादव के पुत्र सुशील कुमार यादव को बिना नंबर वाली बुल्लेट के साथ गिरफ्तार कर लिया वहीं बुल्लेट पर बैठा दूसरा शख्स के बारे मे पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
पुलिस ने महज 24घंटे के भीतर स्कार्पियो /बुल्लेट समेत एक शातिर बदमाश को धर दबोचा। वहीं समस्तीपुर जिला के पूसा थाना अंतर्गत महमदपुर देबपारेय गांव निवासी स्कार्पियो चालक शंभू राय के पुत्र राजीव कुमार राय के ब्यान पर सिंहवाड़ा थाना मे प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।