सड़क हादसे में एक युवक की मौत,घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने किया हांटी गांव मुख्य सड़क को जाम,जाम हटाने गई पुलिस पर लोगों ने किया पथराव,घटना के बाद कई लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में
बिरौल/दरभंगा
बिरौल में सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक बलराम की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दुसरे व्यक्ति वसी अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार को एस एच 56 स्थित शिव शक्ति पेट्रोल पंप के निकट करीब 1.30 बजे दिन की है।जख्मी वसी अहमद ने बताया कि वह अपने दोस्त बलराम के साथ बाइक पर सवार होकर किसी से मुलाकात करने जा रहे थे।
इसी दौरान टेम्पु से ओवर टेक करने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रही कैदी वाहन से टकरा गए। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। बताया जाता है कि सीएचसी लाये गए दोनों जख्मियों में चिकित्सक ने बलराम पासवान को मृत घोषित कर दिया। वहीं समुचित उपचार के बाद मो.वसी अहमद को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए ज्योंही पुनि सह थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन ने प्रक्रिया शुरू की इसी दौरान दर्जनों की संख्या में हांटी गांव से आये लोगों ने शव को उठाने से रोक दिया। मौके पर उपस्थित एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने आक्रोशित लोगों को काफी समझाने का प्रयास के बावजूद वे लोग नहीं माने। उससे पहले घटना से आक्रोशित कुछ लोग थाना परिसर में घुसकर हो हंगामा करने का प्रयास किया जिसे पुलिस पदाधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने समझा बुझाकर वापस कर दिया। थाना परिसर से जाने के बाद आक्रोशित लोगों ने एस एच 56 के हांटी चौक को जाम कर दिया। जिसे हटाने पहुंची पुलिस दल पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिसमें कई पुलिस कर्मी के अलावा यात्री भी जख्मी हो गए। एसडीएम उमेश कुमार भारती, एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी दलबल के साथ जाम स्थल पर पहुंच कर समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे थे कि इसी बीच आक्रोशित लोगों के पथराव करने लगे। उसके बाद प्रशासन की ओर से निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए पथराव करने वाले लोगों को तीतर बितर करने के विशेष बल का प्रयोग करते हुए स्थिति को नियंत्रण किया। घटना को नियंत्रण में करने के लिए बिरौल के अलावा घनश्यामपुर,जमालपुर,बड़गांव,कुशेश्वरस्थान, बहेड़ा थाना के पदाधिकारी व पुलिस बल घटना स्थल पर मौजूद थे।
एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने बताया कि दुर्घटना के बाद लोगों को काफी समझाया गया, बावजूद जाम हटाने गई पुलिस दल पर लोगों ने पथराव कर दिया।इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
