मिंया बीबी राजी तो क्या करेगा काजी ,बावजूद प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी के घर किया रोड़ेबाजी ,प्राथमिकी दर्ज।प्रेमी -प्रेमिका की जान अधर मे ?

दरभंगा /

एक कहावत है मिंया बीबी राजी तो क्या करेगा काजी और कई मामलों मे यह चरितार्थ भी हो रहा है ,लेकिन ऐसी शादी मे परिजनों को फेजिहत् भी झेलनी पड़ती है। इसी कारण प्रेमिका के घर वालों ने गुस्से मे आकर प्रेमी के घर पहुंचा और रोड़ेबाजी शुरू कर दी। नतीजा यह हुआ कि घर के शीशे टूट गये ,मोटरसाइकिल को क्षति पहुंची। मामला थाना तक पहुंचा और थानेदार ने इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करा दी जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग आरोपित है।
प्रेमी -प्रेमिका की रजामंदी शादी से नाराज चल रहें प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी के घर जाकर रोड़ेबाजी कर अपनी ताकत का एहसास जरूर कराया लेकिन अब दांव उल्टा पर गया है।

यह घटना बेंता थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड का है।इधर लोग होली खेल रहें थे उधर होली के दिन प्रेमिका के घर वाले प्रेमी के घर जाकर रोड़ेबाजी कर गाड़ी और खिड़की के शीशे को तोड़ दिया। जिसे लेकर प्रेमी अजय कुमार साह के आवेदन पर बेंता थाना में मामला दर्ज किया गया है। बेंता थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रेमी अजय कुमार साह ने 27 जनवरी 2024 को मुहल्ले के ही रहने वाली प्रेमिका से शादी कर लिया इस कारण परिजन नाराज चल रहे थे। शादी के बाद प्रेमिका के परिवार वालो ने प्रेमी के घर पर धावा बोला था लेकिन सभी लोग घर से फरार हो गए थे।
पिता पवन साह ने बताया कि 25 मार्च 2024 होली के दिन कृष्णदेव शाह उर्फ लोहा सिंह मनीष कुमार सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने घर पर आकर रोड़ेबाजी किया था ,जिससे घर का खिड़की सहित बाइक क्षतिग्रस्त हो गया । मामले को लेकर प्रेमी के पिता पवन साह ने बेंता थाना को आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की थी। बेंता थानाध्यक्ष ने बताया है कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।उन्होंने बताया कि मामले मे जांच की जा रही है । उन्होंने कहा कि प्रेमी और प्रेमिका को सुरक्षा दी जाएगी।