मानवाधिकार फोरम द्वारा जरूरतमंद बच्चों के बीच होली सामग्री का किया गया वितरण। साम्रगी पाकर उत्साहित हुए बच्चे।

बिरौल/दरभंगा

उन्नाव में होली के पावन पर्व पर गैर लाभकारी संगठन मानवाधिकार एक्शन फोरम द्वारा फैंटसी के सामने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले जरूरत मंद बच्चे जो अपने घर की विपरीत परिस्थितियों के कारण होली का त्यौहार नही मना पाते है ऐसे में संगठन द्वारा होली के पर्व के लिए आवश्यक सामग्री बांटी गई। संगठन के संस्थापक अधिवक्ता शुभम द्विवेदी ने हमारे सहयोगी ईं आरके जायसवाल से बातचीत में बताया कि विगत पांच साल से हर बार होली का त्यौहार इन बच्चो के साथ मनाया जाता है संगठन द्वारा होली सामग्री जैसे मिठाई, गुलाल, खिलौने, फ्रूटी, चिप्स एवम अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।जिसमें बच्चो ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया और नृत्य करके अपनी खुशी जाहिर की साथ ही बच्चो के मध्य सभी पदाधिकारी ने रंग गुलाल खेली एवं सभी को बधाई देते हुए प्रेषित की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी एडवोकेट शुभम द्विवेदी, अखंड प्रताप सिंह, विवेक सिंह भदौरिया,विभोर यादव, प्रिंस सोनी मौजद रहे।