जमीनी विवाद मे हुई मारपीट मे कई जख्मी ,पुलिस ने इलाज के लिये भेजा डीएमसीएच।
दरभंगा/
लहेरियासराय थानाक्षेत्र के नीम चौक पर होलिका दहन को लेकर लकड़ी की कटाई के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई ,इस दौरान कई लोग घायल हो गए ,जिनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।
घायल व्यक्ति को लहेरियासराय थाना पुलिस ने डीएमसीएच में भर्ती कराया। सामाजिक सौहार्द कायम करने में पुलिस व शांति समिति के सदस्य लगी हुई है ।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि दो भाई का जमीन के नाम से जमीन था जिसमें एक भाई ने किसी व्यक्ति से जमीन बेच दी थी। जिसमें पेड़ लगा हुआ था। होलिका दहन के लिए कुछ लोग खरीदने वाले के साथ गए थे जहां दूसरे भाई ने मना किया और उसी दौरान दोनों के दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई जिसमें कई लोग घायल होगा। घटना की सूचना मिलते हैं थानाध्यक्ष दलबल के साथ नीम चौक स्थित घटनास्थल पर पहुंच कर मामला शांत करवाते हुए घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भर्ती कराया।