वैश्य सूड़ी समाज समिति सुपौल के बैनर तले हुये होली मिलन समारोह का आयोजन,समारोह में समाज के सभी वर्ग के लोगों ने लिया हिस्सा,वक्ताओं ने कहा मिलन समारोह से आपसी रिश्ते होते हैं मजबूत।

बिरौल/दरभंगा

थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार में वैश्य सूड़ी समाज समिति के बैनर तले हुये होली मिलन समारोह में समाज के सभी वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया।वरिष्ठ समाजसेवी राज कुमार सिंह ने कहा कि इस संगठन की जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है। सीनियर व्यवसायी जनक प्रधान ने कहा हमें खुशी होती है कि कार्यक्रम के जरिए सभी से मिलन होती है।चर्चित चिकित्सक डॉ.नागेश्वर पंजियार ने कहा कि होली मिलन समारोह से आपसी रिश्ते मजबूत होती हैं। इस मौके पर बुजुर्गों को पाग,चादर से सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष अजीत मंडल ने समारोह में भाग लेने वाले सभी को धन्यवाद दिया। इस मौके पर प्रमंडलीय अध्यक्ष सुनील गड़ाई,जिला सचिव जयकिशुन राउत,माइनजन बैजू चौधरी,गरामित विश्वनाथ चौधरी,रामविलास भारती, लखन मंडल,राज कुमार अग्रवाल,विनोद चौधरी, संजीव झा,सिंघेश्वर मंडल,श्रीनारायण चौधरी,देव नारायण चौधरी, बलराम टेकड़ीवाल,इन्द्रभूषण प्रधान, रंजीत भगत,श्याम माहथा,मनोज साह,दीपक पंजियार,राम बाबू महथा,राजेश पूर्वे, प्रखंड सचिव प्रभात भूषण महतो,उपाध्यक्ष श्री कांत महतो, मृत्युंजय प्रधान,कोषाध्यक्ष राजा बाबू महथा, प्रहलाद नायक, मिथिलेश मंडल, अमित महतो सहित कई लोगों ने हिस्सा लिया।