होली पूर्व जगह-जगह मनाया जा रहा है होली मिलन समारोह,सरकारी कार्यालय से लेकर समाजिक कार्यकर्ता हो रहे हैं इस समारोह में शामिल।
बिरौल/दरभंगा
अनुमंडल मुख्यालय परिसर स्थित अधिवक्ता संघ कार्यालय में शनिवार को होली पर्व से पूर्व मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारियों से लेकर अधिवक्ताओं ने होली मिलन समारोह मनाया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बच्चे लाल झा की अध्यक्षता में आयोजित मिलन समारोह के अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं से आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने कि अपील की। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारियों में एसीजेएम पंकज चंद्र वर्मा एवं न्यायिक अधिकारी नरेश महतो,राजू कुमार साहु व पप्पू कुमार पंडित पहुंच कर उपस्थित सभी अधिवक्ताओं को अबीर गुलाल लगा कर सभी को होली का शुभकामना दिये। इसी तरह अनुमंडल कार्यालय के सभी कर्मियों ने आपस में एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली मनाया। दुसरी ओर हाटी कोठी चौक पर समाज सेवी धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना के अगुवाई में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें दर्जनों गणमान्य लोग पहुंच कर पकवान खा कर नौजवानों ने बुजुर्गो से आशीर्वाद प्राप्त किया।

