होली व रमजान पर्व को लेकर पुलिस की ओर से निकाला गया एरिया डोमिनेशन मार्च, पूर्व से चिन्हित क्षेत्र में लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए निकाला गया मार्च। एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी कर रहे थे नेतृत्व।
उत्तम सेनगुप्ता/दरभंगा
होली व रमजान पर्व से पहले पुलिस ने लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए विभिन्न गतिविधियां कर रही है।एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को संध्या पांच बजे शहर में एरिया डोमिनेशन मार्च निकाला गया। थाना परिसर से एरिया डोमिनेशन मार्च शुरू हुआ जो नगर क्षेत्र के शहीद स्मारक चौक सिनेमा रोड पुल घाट मास्टर चौक शिवाजी नगर मार्ग से गुजरते हुए हाथ गी पुराना थाना चौक शेखपुरा रामनगर बिरोल होता हुआ मार्च वापस थाने पहुंचा इसमें स्थानीय पुलिस पदाधिकारी के साथ एस एस बी एवं अन्य शस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे। एरिया डोमिनेशन मार्च निकालने से पहले थाना परिसर में एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने पुलिस पदाधिकारियों को महत्त्वपूर्ण विंदूओं पर ब्रीफिंग करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। साथ बैठक किये। मौके पर पुनि सह थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन, पुअनि रंजीत चौधरी, पूजा कुमारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी के अलावा शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

