अनुमंडल प्रशासन की ओर से डीजे साउंड पर लगाया गया प्रतिबंध,सरकारी आदेश का अनुपालन नहीं करनेवाले डीजे संचालक के विरुद्ध दर्ज होगी प्राथमिकी। पुलिस के रेडार पर सभी डीजे साउंड संचालक।
उत्तम सेनगुप्ता/दरभंगा
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आचार संहिता के गाईड लाइन को आम लोगों के बीच पालन कराने को लेकर स्थानीय पुलिस पुरी तरह सजग हो चुकी है। इसको लेकर शनिवार को होली से पूर्व क्षेत्र के सभी डीजे साउंड संचालकों को नोटिस कर थाना में उपस्थित होने को कहा गया था। थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन ने बताया कि पिछले दिनों शांति समिति की बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से क्षेत्र में डीजे के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने सरकारी आदेश का अनुपालन नहीं करने वाले वैसे डीजे साउंड संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिये हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त आदेश के आलोक में चौकीदार के माध्यम से करीब 150 से अधिक डीजे संचालकों को नोटिस भेजा गया है। पहले दिन क्षेत्र के 35 संचालक थाना पर पहुंचा था। जिसे आचार संहिता के गाइड लाइन से अबगत कराया गया। इसके बाद उन सभी लोगों से बंद पत्र भराया गया है। इसके बावजूद भी होली डीजे का उपयोग करते पाया गया तो उसका सिस्टम जब्त करते हुए संबंधित संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। इसके लिए सभी चौकिदारों को शख्त निर्देश दिया गया है।

