नेहरू युवा केंद्र कार्यक्रम के तत्वधान मे दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ सम्पन्न।गणमान्य लोगों ने उपस्थित हो कर खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल।

बिरौल/दरभंगा

दरभंगा जिले के अलीनगर प्रखंड क्षेत्र के गरौल गांव में नेहरू युवा केंद्र दरभंगा” युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार” के द्वारा +2 UHS उत्कृमित हाई स्कूल गरौल मे दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ऊर्फ पप्पु सिंह, हाई स्कूल के शिक्षक प्रकाश प्रभाकर ने अनुराधा कुमारी, पुणिमा कुमारी, मोनू कुमार, रजनी सिंह, बेबी कुमारी, स्वीटी कुमारी, सरवत अफरूप, सीमा कुमारी, नितेश चौहरी समेत कई बच्चो को मेडल से सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।जिसमें 200 मीटर दौड़, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों व बड़ों के बीच विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा शक्ति युवा कल्व के अध्यक्ष अरविन्द कुमार साहु, सुमन मंडल, अनिष कुमार, राधे साहु पूर्व NYV तथा समस्त युवा ने सहयोग किया। इसक नेतृत्व अलीनगर प्रखंड के फूलो कुमार पासवान एवं ललित प्रसाद साहु ने किया। दौड़ प्रतियोगिता में विजेता रहे भवानी कुमारी, ज्योति कुमारी एवं आरती कुमारी। तो वहीं फूटबाल मे विजेता पुजा कुमारी उपविजेता नंदनी गुप्ता रही। बैडमिटन में विजेता राधा कुमारी, उपविजेता वर्षा कुमारी तथा कब्डडी मे विजेता भवानी कुमारी उपविजेता वैश्नवी कुमारी बनी। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह पप्पु सिंह ने कहा कि खेल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है और अभिभावक को चाहिए कि अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान केंद्रित करें।