आन बान और शान से, सरकार बने मतदान से” स्लोगन के साथ जीविका दिदियां ने किया मतदाता जागरूकता महा रैली का किया आयोजन।
आन बान और शान से, सरकार बने मतदान से” स्लोगन के साथ जीविका दिदियां ने किया मतदाता जागरूकता महा रैली का किया आयोजन।
आन बान और शान से, सरकार बने मतदान से” स्लोगन के साथ जीविका दिदियां ने किया मतदाता जागरूकता महा रैली का किया आयोजन।
बिरौल/दरभंगा
आन बान और शान से, सरकार बनेगी मतदान से, स्लोगन के साथ लोकसभा चुनाव में मतदाताओ को जागरुक करने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शनिवार को जीविका दिदियों ने रैली निकाली। यह रैली एसडीओ उमेश कुमार भारती के निर्देशन पर निकाला गया।प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन ईकाई जीविका ,बिरौल द्वारा संपोषित जीवन ज्योति जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के तत्वावधान मे गनौरा तरबाड़ा पंचायत के लोहनी गांव मे सी एल एफ के अध्यक्ष राधा देवी की अध्यक्षता मे मतदाता जागरुकता महारैली का आयोजन किया गया। रैली “आन बान और शान से सरकार बनेगी मतदान से,घर घर मे संदेश दो, वोट दो वोट दो,सत्य और ईमान से, सरकार बनेगा मतदान से। डरने की क्या बात है, प्रशासन आपके साथ है, हाथ मे स्लोगन की तकथियां लेकर लोहनी गांव के टोले एवं मुहल्ले मे भ्रमन कर मतदान के प्रति लोगों मे चेतना जगाया। इसके पूर्व सीडीपीओ सुनीता कुमारी के नेतृत्व मे रंगोली के माध्यम से मतदाताओ को प्रेरित किया गया। परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा के द्वारा लोक सभा चुनाव के दौरान लोक तंत्र की मर्यादा बनाऐ रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवम शांति पूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने साथ ही जाति,धर्म, वर्ग, समुदाय अथवा बिना किसी प्रलोभन से प्रभिवित हुए सभी को अपना मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प दिलाया गया।रैली को संबोधित करते हुए बीडीओ प्रेम सागर मिश्र ने कहा कि जीविका दिदियां राष्ट्र के निर्माण मे हमेशा से बढ़ चढ़ कर योगदान कर रही।इस लोक सभा चुनाव मे भी निरंतर जागरुकता कार्य कर रही है जो सराहनीय है। इस चुनाव मे प्रत्येक बूथ पर जीविका दिदियां स्वीप दूत के रूप मे कार्य करेगी। उन्होंने मतदाताओ से कहा कि 13 मई को प्रत्येक मतदाता अपना मतदान आवश्य करे। आपका वोट अनमोल है। आपका एक एक वोट सरकार बनाने के लिए महत्वपूर्ण है तथा आपका हक है।आप निर्भीक होकर मतदान करे प्रशासन आपके साथ है।सीडीपीओ ने कहा कि कोई मतदाता अपने मतदान से वंचित न रहे इसके लिए प्रेरित करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।मौके पर रंजीत कुमार, मसिउदिन अंसारी,सीएम फूलो कुमार,उषा कुमारी ,एमआरपी सुनीता देवी,रिंकू कुमारी,सरिता कुमारी, ज्ञानी देवी,रेणु देव, काजल कुमारी,माननी देवी,आरती देवी,आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका सहित दर्जनों दर्दियां मौजूद थे।