लूट की मोबाईल के साथ तीन शातिर गिरफ्तार ,एक मोबाईल ,तीन टच स्क्रीन के अलावे एक लाख 17हजार रुपये बरामद।

दरभंगा /संजय कुमार राय
सदर थाना की पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार शातिरों मे सदर थाना क्षेत्र के कटरहिया पोखर निवासी मुन्ना उर्फ मुनैल कुरेशी के पुत्र तनवीर उर्फ अफरीदी ,मों मुमताज के पुत्र मों इम्तियाज ,प्रदीप कुमार मंडल के पुत्र राजा का नाम शामिल है। राजा मूल रूप से मधुबनी जिला के झंझारपुर थाना क्षेत्र के चनोरा गांव का निवासी है एवं वर्तमान मे सदर थाना क्षेत्र के कटरहिया मे रहता है। शुक्रवार की दस बजे रात मे एक व्यक्ति को चाकू का भय दिखाकर वीवो कंपनी का मोबाईल लूट लिया था। एसएसपी ने इसी सूचना पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व मे छापामारी दल का एक टीम गठित की। छापामारी टीम के सदस्यों ने कांड मे लूटा गया मोबाईल के अलावे तीन टच स्क्रीन मोबाईल एवं एक लाख 17हजार रुपया बरामद किया है।
छापेमारी टीम मे सदर एसडीपीओ के अलावे सदर थाना अध्यक्ष अमृत कुमार साह ,सदर थाना के ससशत्र बल एवं डीआईयू की टीम शामिल थी।