विभागीय सचिव स्वास्थ्य-सह कार्यपालक निदेशक ने सिविल सर्जन को सरकार के नये गाइड लाइन से कराया अवगत, दिशा-निर्देश किया जारी।
विभागीय सचिव स्वास्थ्य-सह कार्यपालक निदेशक ने सिविल सर्जन को सरकार के नये गाइड लाइन से कराया अवगत, दिशा-निर्देश किया जारी।
राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार ने सभी सदर अस्पताल,रेफरल,अनुमंडलीय अस्पताल,सीएचसी तथा पीएचसी में पूर्व से गठित रोगी कल्याण समिति को संशोधित करते नये स्तर से किया गठन,
विभागीय सचिव स्वास्थ्य-सह कार्यपालक निदेशक ने सिविल सर्जन को सरकार के नये गाइड लाइन से कराया अवगत, दिशा-निर्देश किया जारी।
उत्तम सेनगुप्ता/दरभंगा
राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार ने सभी सदर अस्पताल,रेफरल,अनुमंडलीय अस्पताल,सीएचसी तथा पीएचसी में पूर्व से गठित रोगी कल्याण समिति को संशोधित करते नये स्तर से समिति का गठन किया है। विभागीय सचिव स्वास्थ्य-सह कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने इसके लिए सभी सिविल सर्जन को सरकार के नये गाइड लाइन से अवगत कराते हुए दिशा निर्देश जारी किया है।सिविल सर्जन को दिये गए नये गाइड लाइन के अनुसार अनुमंडलीय अस्पताल बिरौल में नये रोगी कल्याण समिति की संरचना इस प्रकार किया है। जिसमें अध्यक्ष एसडीओ एवं उपाध्यक्ष अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक होंगे। संस्थान के दुसरे वरीय चिकित्सा पदाधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य प्रबंधक, एसडीओ द्वारा नामित एनजीओ के प्रतिनिधि,एसडीओ द्वारा नामित सामाजिक कार्यकर्ता, संस्थान के वरीयतम जीएनएम,बीपीएम (जीविका) ,बीएम एस आई सीएल के प्रतिनिधि, संस्थान के लेखापाल तथा सीएस द्वारा नामित महिला चिकित्सा पदाधिकारी समिति के सदस्य होंगे।
वहीं सीएचसी,पीएचसी में गठित किए जाने वाले रोगी कल्याण समिति की संरचना इस प्रकार होना है।जिसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अध्यक्ष,दुसरे वरीयतम चिकित्सा पदाधिकारी उपाध्यक्ष तथा सदस्य सचिव संस्थान के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक होंगे। इसके अलावा प्रखंड उप प्रमुख (पदेन), संस्थान के प्रखंड लेख प्रबंधक, बीसीएम,वरीयतम एएनएम,संस्थान के कार्यक्षेत्र की एक आशा फैसिलिटेटर,संस्थान के कार्यक्षेत्र की एक महिला सुपरवाइजर(आईसीडीएस), बीपीएम (जीविका),तथा संस्थान के निकटतम एक जीविका स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा इस समिति के सदस्य होंगे।
शांति समिति की बैठक 22 मार्च को हुआ निर्धारित, थाना परिसर में दिन के 2 बजे पदाधिकारी समिति सदस्यों के साथ होली पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के विषय पर करेंगे चर्चा।
लूट की मोबाईल के साथ तीन शातिर गिरफ्तार ,एक मोबाईल ,तीन टच स्क्रीन के अलावे एक लाख 17हजार रुपये बरामद।