शांति समिति की बैठक 22 मार्च को हुआ निर्धारित, थाना परिसर में दिन के 2 बजे पदाधिकारी समिति सदस्यों के साथ होली पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के विषय पर करेंगे चर्चा।

उत्तम सेनगुप्ता/दरभंगा

होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित की जायेगी।इसको लेकर पुनि सह थानाध्यक्ष की ओर से दोनों समुदायों के गणमान्य एवं जनप्रतिनिधियों को विधिवत सूचना दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन ने बताया कि 22 मार्च को दिन के 2 बजे थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जायेगी। बैठक में उपस्थित होने के लिए चौकीदार एवं मोबाईल के माध्यम से सदस्यों को सूचित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस पदाधिकारी सभी पंचायतों में पहुंच कर मुखिया, सरपंच,वार्ड सदस्यों के साथ मिलकर क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने के लिए शांति समिति की बैठक करेंगे। इससे पूर्व थानाध्यक्ष ने नगर पंचायत क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर होली शांतिपूर्ण संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने कि अपील की। मौके पर उपमुख्य पार्षद अख्तर शहंशाह, पूर्व जिला पार्षद नीतियांनंद मंडल,चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष इंद्र भूषण प्रधान,सचिव रंजीत भगत,मनोज कुमार साहु, सुरेंद्र आचार्य,हरि सहनी,साकिब हसन, मो.बबलू,सैयद तमन्ना,आरजू परवेज,जाकिर रैन, मुस्ताक अंसारी, चमन अख्तर सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।