बेनीपुर से बाइक चोरी कर सहरसा भाग रहे चोर को बिरौल पुलिस ने किया गिरफ्तार, कर रही है सघन पूछताछ, सहरसा के पंचवटी चौक का रहने वाला है बाइक चोर।

बिरौल/दरभंगा।
बिरौल-सहरसा मुख्य मार्ग पर कोठी चौक के निकट मंगलवार की देर शाम बेनीपुर से बाइक चोरी कर भाग रहे एक चोर को बिरौल के गश्ती दल में शामिल पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन ने पूछने पर बताया कि पकड़ा गया चोर सहरसा जिला के पंचवटी चौक निवासी पप्पू कुमार यादव के रुप में किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया पप्पू यादव बेनीपुर से बाइक चोरी कर सहरसा की ओर भाग रहा था।इसी क्रम में उसका पिछा करते आ रहे दो बाइक सवार ने कोठी चौक के निकट गश्ती दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी शक्ति कुमार को इशारा किया।उसके बाद गश्ती दल ने उसका पिछा करते हुए
कुछ ही दुरी पर उसे पकड़ कर थाना ले आये।पुलिस उक्त बाइक चोर से पूछताछ कर रही है।
अनुमंडल क्षेत्र में हो रहे वाहन जांच का एसडीपीओ ने किया औचक निरीक्षण,मौके पर उपस्थित जांच पदाधिकारी को दिये कई निर्देश।
औराही पेट्रोल पंप घटना के अंतिम अभियुक्त के घर पर पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार, कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में हुए घटना में फरार चल रहा है अंतिम अभियुक्त।