औराही पेट्रोल पंप घटना के अंतिम अभियुक्त के घर पर पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार, कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में हुए घटना में फरार चल रहा है अंतिम अभियुक्त।

बिरौल/दरभंगा।

औराही गांव स्थिति पेट्रोल पंप घटना में फरार चल रहे अंतिम अभियुक्त के घर पर ग्रामीणों के मौजूदगी में कुशेश्वरस्थान पुलिस ने मंगलवार को इस्तेहार चिपकाया है। कुशेश्वरस्थान के थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बिरौल थाना क्षेत्र के बलिया निवासी मो.शरफे आलम औराही पेट्रोल पंप घटना में अंतिम अभियुक्त हैं।जो महीनों से फरार चल रहा है। माननीय न्यायालय से इस्तेहार निर्गत होने के बाद उसके घर पर चिपकाया गया है। न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करने पर जल्द ही उसके विरुद्ध कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी।थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना में चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी है।