अनुमंडल क्षेत्र में हो रहे वाहन जांच का एसडीपीओ ने किया औचक निरीक्षण,मौके पर उपस्थित जांच पदाधिकारी को दिये कई निर्देश।

उत्तम सेनगुप्ता/दरभंगा

लोकसभा आम चुनाव एवं होली पर्व क्षेत्र में शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के निर्देश पर विभिन्न थाना की पुलिस ने मुख्य सड़क पर जगह-जगह वाहन जांच अभियान चलाया। थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन के नेतृत्व में पुअनि रंजीत चौधरी, रेखा कुमारी,बड़गांव थाना,कुशेश्वरस्थान पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ बिरौल-शिवनगरघाट, बिरौल बड़गांव, कुशेश्वरस्थान-बिरौल मुख्य मार्ग पर दो पहिया, चार पहिया वाहनों का जांच किया। थाना पुलिस की ओर से आदेश का अनुपालन किया जा रहा है अथवा नहीं इसके निरीक्षण करने एसडीपीओ बिरौल-गंडौल मुख्य मार्ग पर अवस्थित बड़गांव थाना क्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने जांच में लगे पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। एसडीपीओ श्री चौधरी ने बताया कि वाहनों के जांच के लिए सभी थानाध्यक्षो को आदेश दिया जा चुका है। जो अगले आदेश तक जारी रहेगा।
इसमें लापरवाही बरतने पर संबंधित पुलिस पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।