जीविका महिला ग्राम संगठन ने बैठक एवं रैली के माध्यम से मतदाताओ को किया जागरुक,एसडीओ के निर्देश पर बिरौल के लोहनी मध्य विद्यालय में चलाया गया अभियान। मतदान केंद्र पर वोटों का प्रतिशत बढ़ाने के लिए किया गया कार्यालय।

उत्तम सेनगुप्ता/दरभंगा।

अनुमंडल पदाधिकारी उमेश कुमार भारती के निर्देश पर प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन ईकाई (जीविका) बिरौल की ओर से संपोषित लक्ष्मी एवं मीरा जीविका महिला ग्राम संगठन ने मंगलवार को मध्य विद्यालय लोहनी के प्रांगण मे मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इससे पूर्व जीवन ज्योति महिला संकुल सतरीय संघ के सचिव सुलो देवी की अध्यक्षता में बैठक किया गया। इस दौरान प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में लोहनी गांव मे मतदाता जागरुकता ” एक वोट देश के नाम, पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे कई सलोन के साथ रैली के माध्यम से लोगों को जागरुक किया। साथ ही 23 मार्च को व्यापक रूप से जागरुकता कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में दिदियां, युवाओं, एवं बच्चो में काफी उत्साह देखी गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री शर्मा ने कहा की लोहनी के बूथ संख्या 07 में पिछले चुनाव में मात्र 39% मतदान हुआ है तथा यहां मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु सघन जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा दिया गया है और इसमे जीविका दिदियां की महत्ति भूमिका है। उन्होंने वोट की महता को बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की एवं देश को मजबूत बनाने के लिए हर मतदाता को वोट करना आवश्यक है। उन्होंने चरणबद्ध तरीका से मतदाताओं को जागरुक करने की अपील की। मौके पर सामुदायिक प्रेरक पूजा कुमारी,फूलो कुमारी ,मीरा देवी,रेणु देवी,ज्ञानी देवी,जगमिला देवी,आरती देवी, खुशबु देवी, क्षेत्रीय समन्वयक मनोज कुमार, सामुदायिक समन्वयक रंजीत कुमार सहित दर्जनों दिदियां ने भाग लिया।