नये एसपी का कार्यालय हुआ व्यवस्थित ,बिरौल /बेनीपुर अनुमंडल के लोंगों मे खुशी की लहर ,अतिथि गृह के बगल मे पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण )का होगा कार्यालय।
नये एसपी का कार्यालय हुआ व्यवस्थित ,बिरौल /बेनीपुर अनुमंडल के लोंगों मे खुशी की लहर ,अतिथि गृह के बगल मे पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण )का होगा कार्यालय।
नये एसपी का कार्यालय हुआ व्यवस्थित ,बिरौल /बेनीपुर अनुमंडल के लोंगों मे खुशी की लहर ,अतिथि गृह के बगल मे पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण )का होगा कार्यालय।
दरभंगा /संजय कुमार राय
ग्रामीण इलाकों के कोई भी आमजन अगर पुलिसिया व्यवस्था को लेकर हतोत्साहित है तो आप चिंता नहीं करें ,अपने नये एसपी से शिकायत कर सकते है इसके लिये ग्रामीण एसपी का मोबाईल नंबर 6287742988 सार्वजनिक कर दिया गया है।इस मोबाईल नंबर पर आप अपना शिकायत दर्ज करा सकते है।
इसके लिये जिला प्रशासन ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण का कार्यालय भी व्यवस्थित कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) का कार्यालय विकास भवन के कार्यालय के पीछे जिला अतिथि गृह के बगल मे संचालित की गई है।
यही नहीं उनका कार्यक्षेत्र भी निर्धारित है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण का कार्य क्षेत्र दरभंगा ग्रामीण के बेनीपुर और बिरौल अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले प्रतिष्ठानों का होगा। इन प्रतिष्ठानों से संबंधित थाना /ओपी से संबंधित कांड /परिवाद /समस्या या अन्य महत्वपूर्ण आसूचना हो तो आपको समाहरणालय स्थित विकास भवन के पीछे जिला अतिथि गृह के बगल मे कार्यालय है आप संपर्क स्थापित कर सकते है। यही नहीं उनके सरकारी मोबाईल नंबर को भी सार्वजनिक किया गया है आप सूचनाओं का आदान प्रदान कर सकते है।
सरकार ने दरभंगा जिला मे दो पदों का सृजन किया था जिसमें पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण )और कमतौल अनुमंडल के पुलिस उपाधीक्षक है। सरकार ने पोस्टिंग तो कर दी थी लेकिन इनके आवास और कार्यालय की व्यवस्था नहीं की गई थी।
लेकिन वरीय पुलिस अधीक्षक के पहल पर जिला प्रशासन ने दोनों पदों को भरे जानें के बाद समुचित व्यवस्था कर दी है। अब पुलिस अधीक्षक( ग्रामीण )काम्या मिश्रा का कार्यालय भी व्यवस्थित हो गया है।
होली के अवसर पर भी वीणा वाटिका परिवार दे रहा है फ्लेट की बुकिंग पर भारी छूट ,विश्वस्तरीय टाउन शीप मे रहने के लिये फ्लेट की करें बुकिंग और लें उसका आनंद।गुणवत्ता की मिशाल है के के टी कंस्ट्रक्शन।
जीविका महिला ग्राम संगठन ने बैठक एवं रैली के माध्यम से मतदाताओ को किया जागरुक,एसडीओ के निर्देश पर बिरौल के लोहनी मध्य विद्यालय में चलाया गया अभियान। मतदान केंद्र पर वोटों का प्रतिशत बढ़ाने के लिए किया गया कार्यालय।