बिरौल के शहरी गांव से अज्ञात चोरों ने कर ली एक बाइक की  चोरी ,हो गया फरार,बाइक मालिक ने पुलिस को दी घटना की जानकारी।

बिरौल/दरभंगा

थाना क्षेत्र के सहरी चौक पर शुक्रवार की देर शाम एक युवक का अज्ञात चोरों ने बाइक चोरी कर फरार हो गया।इसको लेकर बाइक के मालिक व सीमावर्ती जिला समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र के सलाह गांव निवासी साहेब सदा ने बिरौल थाना में आवेदन देकर चोरी हुई बाइक बरामदगी कराने की गुहार पुलिस से लगाई है। बाइक मालिक ने बताया है कि अपने बहन के गांव नेउरी से देर शाम के करीब सात बजे लौट रहे थे।इसी क्रम में साहो पंचायत के सहरी चौक पर बाइक खड़ी कर नास्ता करने लगा। दुकान से नास्ता करके बाहर निकलने पर देखा तो मेरा बाइक गायब था। इधर थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन ने बाइक चोरी होने से संबंधित आवेदन प्राप्त होने की बात कही।