लोकसभा आम चुनाव के अधिसूचना जारी होने के साथ ही अधिकारियों को मिला टॉस्क, भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिये गए सभी गाइड लाइन को अच्छी तरह फॉलो करने को दिया गया निर्देश।

बिरौल/दरभंगा
अनुमंडल मुख्यालय के सभागार में शनिवार को एसडीओ उमेश कुमार भारती एवं एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के संयुक्त अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय पदाधिकांरियों की बैठक हुई। बैठक में आगामी लोकसभा आम चुनाव के अधिसूचना जारी होने के साथ ही अधिकारियों को उनके कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया।एसडीओ एवं एसडीपीओ ने कहा कि पुरे चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिये गए सभी गाइड लाइन को अच्छी तरह फॉलो करने का निर्देश दिये।साथ ही अपने अपने कार्य क्षेत्र में सरकारी समपत्ति, सार्वजनिक स्थानों पर पूर्व से लगाये गये विभिन्न दलों के होल्डिंग व पोस्टर को हटाने का निर्देश दिया। साथ ही बिना अनुमति के किसी के निजी समपत्ति पर प्रचार प्रसार से संबंधित पोस्टर,होल्डिंग पर रोक लगाने को कहा।एसडीओ ने कहा कि किसी भी सरकारी वेबसाइट पर राजनीतिक प्रचार प्रसार का फोटो नहीं लगाने एवं क्षेत्र में किसी तरह का नयी विकास योजना का कार्य शुरू नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी गाइड लाइन का उल्लंघन करने वाले वैसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही।बैठक में उपस्थित बीडीओ, सीओ,पीओ, राजस्व कर्मचारी,पंचायत सचिवों,रोजगार सेवक से एसडीओ ने कहा कि उन्हें दिये गए दिशा निर्देशों को शतप्रतिशत अनुपालन करने का निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि भ्रमण के क्रम में जिस पंचायत में आचार संहिता का उल्लंघन होते पाये जाने पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई करने का संकेत दिये। यह बैठक लोकसभा अन्तर्गत कुशेश्वरस्थान एवं गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के संबंधित प्रखंड के पदाधिकांरियों एवं कर्मियों के साथ हुई है।