लोकसभा आम चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही स्थानीय पुलिस की गतिविधि हुई तेज,महाल के ग्रामीण पुलिसों को मिला थानाध्यक्ष का निर्देश।
लोकसभा आम चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही स्थानीय पुलिस की गतिविधि हुई तेज,महाल के ग्रामीण पुलिसों को मिला थानाध्यक्ष का निर्देश।
लोकसभा आम चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही स्थानीय पुलिस की गतिविधि हुई तेज,महाल के ग्रामीण पुलिसों को मिला थानाध्यक्ष का निर्देश।
बिरौल/दरभंगा
लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आ गई है। शनिवार को थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन ने सभी महाल के ग्रामीण पुलिस की उपस्थिति लेने के बाद उन्होंने कई आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान थानाध्यक्ष ने बिरौल थाना के ग्रामीण पुलिस को सरकारी व सार्वजनिक स्थानों पर लगे राजनीति दलों के बैनर, पोस्टर को हटाने का निर्देश दिया है। इसके अलावे उन्होंने सभी ग्रामीण पुलिस को अपने कार्य क्षेत्र में वैसे लोगों को चिन्हित कर सूची तैयार करने को कहा जिसके कारण पूर्व के चुनाव में विधि व्यवस्था प्रभावित हुआ था। इसके अलावे उन्होंने होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था में संभावित लोगों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। थानाध्यक्ष ने होली पर्व को देखते हुए शराब तस्कर पर विशेष नजर रखने को कहा।उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि शराब तस्करी के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आनेवाले तस्करों पर विशेष चौकसी बरतने को कहा। इसके अतिरिक्त नये शराब बेचने वाले लोगों की सूचना देते हुए समूह बनाकर उसे गिरफ्तार कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को जाने से बाधा उत्पन्न करने वाले वैसे लोगों का नाम सूची में देने का निर्देश दिया गया।
लहेरियासराय थाना की पुलिस ने भारी मात्रा मे नशे के रूप मे इस्तेमाल करनेवाली दवा को किया बरामद ,दो गिरफ्तार। ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि सरकार द्वारा प्रतिबंधित दवा के बरामद होने से दवा कंपनी से पूछा जाएगा स्पष्टीकरण।
बिरौल के शहरी गांव से अज्ञात चोरों ने कर ली एक बाइक की चोरी ,हो गया फरार,बाइक मालिक ने पुलिस को दी घटना की जानकारी।