INDIA गठबंधन के कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय धरना हुआ संपन्न,धरनार्थियों ने एसडीओ से मिलकर सौंपा मांगपत्र।

बिरौल/दरभंगा

अनुमंडल मुख्यालय परिसर में INDIA गठबंधर द्वारा अनुमंडल के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता बिरौल के कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित हुई।धरना को संबोधित करते हुए कैलाश चौधरी, रघुनाथ झा,अच्युतानंद ठाकुर, रमानुज यादव,मनोज साहू सहित कई वक्ताओं ने कहा कि प्रखंड,अंचल एवं डीसीएलआर कार्यालय लूट खसोट का अड्डा बन चुका है।दाखिल खारिज, परिमार्जन,लोक केल्याणकारी योजनाओं में आम लोगो का आर्थिक दोहन किया जा रहा है। कर्मचारियों की मनमानी से लोग त्रस्त हो गए है।डीसीएलआर कार्यालय कर्मी द्वारा पंजी संधारण, नोटिस करने,फैसला देने के नाम पर मनमाने रूप से वसूली की जा रही है वासगीत परचाधारियो को कब्जा दिलाने में राशि की मांग की जा रही है।वक्ताओ ने कहा की अगर आमजन को इसी तरह शोषण होगा तो INDIA गठबंधन के कार्यकर्ता चुप नही बैठेंगे और उग्र आंदोलन करने को हम बाध्य हो जायेंगे।धरना में लोकसभा चुनाव को लेकर की जा रही तैयारी पर चर्चा किया गया।इसके बाद धरनार्थियों ने एसडीओ बिरौल से मिलकर एक मांगपत्र सौंपा। अच्युतानंद ठाकुर ने बताया दाखिल खारिज, परिमार्जन,लोक केल्याणकारी योजनाओं में आम लोगो का आर्थिक दोहन के संबंध एसडीओ से भेंट कर मांग पत्र सौंपा गया। मौके पर कम्युनिस्ट नेता रघुनाथ झा,कांग्रेस नेता अच्युतानंद ठाकुर,राजद नेता पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष कैलाश कुमार चौधरी,माले नेता बैद्यनाथ यादव, अशर्फी दास,देवचंद्र चौधरी,अजय चौधरी,रामानुज यादव,राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज साहू,पृथ्वी चंद्र यादव,झाड़ीलाल सदा,प्रभाकर चौधरी,ललितेश्वर पासवान,राजेश यादव,परमानंद यादव,प्रथम यादव, दीपक यादव,पविया देवी,नुरुल होदा,फूलो अंसारी सहित सैकड़ों उपस्थित थे।