बिरौल में अलग-अलग जगहों से पुलिस ने भारी मात्रा में देसी, विदेशी शराब किया बरामद, एक महिला शराब तस्कर सहित तीन लोगों को पुलिस ने भेजा जेल।
बिरौल में अलग-अलग जगहों से पुलिस ने भारी मात्रा में देसी, विदेशी शराब किया बरामद, एक महिला शराब तस्कर सहित तीन लोगों को पुलिस ने भेजा जेल।
बिरौल में अलग-अलग जगहों से पुलिस ने भारी मात्रा में देसी, विदेशी शराब किया बरामद, एक महिला शराब तस्कर सहित तीन लोगों को पुलिस ने भेजा जेल।
बिरौल/दरभंगा
आगामी लोकसभा चुनाव एवं होली पर्व में शराब की खपत क्षेत्र में होने की गुप्त सूचना मिलने के साथ ही स्थानीय पुलिस चौकसी बढ़ा दी है। इसको लेकर जगह-जगह छापामारी अभियान एवं वाहन जांच चलाया जा रहा है। खुफिया तंत्र के माध्यम से पिछले दो दिनों में पुलिस ने देसी शराब के साथ एक महिला सहित दो लोगों को दबोचने में सफल रही, वहीं दुसरी ओर पुलिस ने नेउरी गांव से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार बिरौल थाना क्षेत्र के बैरमपुर पंचायत के जयकिशनपुर गांव में सुरती देवी और विकास मुखिया के द्वारा देसी शराब बेचने की गुप्त सूचना पुनि सह थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव में चिन्हित स्थान पर छापामारी कर कूल 5 लीटर देसी शराब के साथ उक्त दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुनि सह थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना पर गश्ती दल में मौजूद पीएसआई अखिलेश कुमार को भेजा गया।जहां वह चिन्हित स्थल नेउरी रेलवे हॉल्ट से करीब 50 मीटर की दूरी पर अवस्थित एक झाड़ी में छुपा कर रखा 11 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया। पुलिस द्वारा बरामद किया गया विदेशी शराब में 101.265 लीटर यानी विभिन्न ब्रांड के कूल 295 बोतल है। वहीं हाटी गांव में शराब पी कर हल्ला मचाने वाले उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी जयप्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि दरभंगा-समस्तीपुर सीमावर्ती क्षेत्र के सिंघिया से तस्कर शराब का खेप बिरौल में विभिन्न क्षेत्रों में स्पलाई करने के ताक मे लगे हुए हैं।
बेनीपुर अनुमंडल के एसडीपीओ बने आशुतोष कुमार ,वहीं यातायात के डीएसपी अब अवधेश कुमार होंगे /राज्य सरकार ने 153डीएसपी रेंक के पुलिस पदाधिकारियों को किया इधर से उधर।
सड़क जाम से घंटों बाधित रहा लहेरियासराय टावर चौक एवं लोहिया चौक ?यातायात पुलिस के घंटों मशक्कत के बाद टूटा सड़क जाम।