बेनीपुर अनुमंडल के एसडीपीओ बने आशुतोष कुमार ,वहीं यातायात के डीएसपी अब अवधेश कुमार होंगे /राज्य सरकार ने 153डीएसपी रेंक के पुलिस पदाधिकारियों को किया इधर से उधर।
बेनीपुर अनुमंडल के एसडीपीओ बने आशुतोष कुमार ,वहीं यातायात के डीएसपी अब अवधेश कुमार होंगे /राज्य सरकार ने 153डीएसपी रेंक के पुलिस पदाधिकारियों को किया इधर से उधर।
बेनीपुर अनुमंडल के एसडीपीओ बने आशुतोष कुमार ,वहीं यातायात के डीएसपी अब अवधेश कुमार होंगे /राज्य सरकार ने 153डीएसपी रेंक के पुलिस पदाधिकारियों को किया इधर से उधर
दरभंगा /संजय कुमार राय
बिहार सरकार के गृह विभाग ने डीएसपी रेंक के 153पुलिस पदाधिकारियों को अगले आदेश तक राज्य के विभिन्न जिलों मे पदस्थापित किया है। इसमें दरभंगा जिला के आधा दर्जन डीएसपी को स्थानांतरण /पदस्थापन किया गया है।
वहीं दरभंगा जिला मे सदर एसडीपीओ के भार क्षमता को कम करने के लिये एक नये अनुमंडल को सृजित किया है जो सदर अनुमंडल 2के नाम से जाना जाएगा ,वहीं ग्रामीण एसपी का भी एक पद सृजित किया गया था करीब एक सप्ताह पूर्व ही आईपीएस काम्या मिश्रा को सरकार ने पदस्थापित किया है इसी तरह सदर या फिर (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 सदर )के पुलिस उपाधीक्षक पद पर ज्योति कुमारी को तैनात किया गया है इससे पहले पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय गोपालगंज मे पदस्थापित थी जिसे स्थानांतरण कर दरभंगा जिला भेजा गया है।
वहीं बेनीपुर के एसडीपीओ की जगह विशेष कार्यबल बिहार पटना मे पदस्थापित आशुतोष कुमार को वहां से स्थानांतरण कर बेनीपुर अनुमंडल का एसडीपीओ बनाया गया है। वहीं दरभंगा के मुख्यालय डीएसपी के पद पर कुमार धर्मेन्द्र सिंह को पदस्थापित किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित )के पद पर शशि भूषण सिंह को सरकार ने तैनात किया है। वहीं पदस्थापन के प्रतीक्षा मे अजय कुमार को मिथिला क्षेत्र के उप महानिरीक्षक को पुलिस उपाधीक्षक (प्रशासन )के पद पर एवं दरभंगा जिला के यातायात के पुलिस उपाधीक्षक पद पर अवधेश कुमार को तैनात किया गया है।