समस्तीपुर जिला के जितवारपुर गांव मे एक किसान की गोली मारकर हत्या ,पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम मे भेजा।

समस्तीपुर /सत्य नारायण चौधरी

समस्तीपुर जिला से बड़ी खबर आ रही है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर गांव मे अज्ञात अपराधियों ने एक किसान को गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद गांव मे आसपास के इलाकों मे चर्चा का विषय बन गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जितवारपुर गांव के बतहु राय के पुत्र हरिश्चंद्र राय को अज्ञात अपराधियों ने बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी।ग्रामीणों का कहना है कि हरिश्चंद्र राय दरवाजे पर सोये हुये थे इस दौरान उन्हें अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है। घर के लोग सुबह मे उनके नहीं उठने पर कंबल उठाया तो खून से लथपथ थे और उनकी सांसें थम गई थी। इस जानकारी के बाद पूरे घर मे मातम छा गया। यही नहीं लोंगों मे चर्चा का विषय बन गया कि आखिर गोली किसने चलाई है। गोली उनके कनपटी और सिर मे लगी है।

परिजनों ने घटना की जानकारी मुफ्फसिल थाना को दी। थाना की पुलिस घटनास्थल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेंज दिया है। वहीं थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि इस मामले मे पुलिस अनुसंधान जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिये पुलिस कारवाई शुरू कर दी है।