लोकसभा चुनाव से पूर्व की तैयारी को लेकर एसडीओ ने कुशेश्वरस्थान पूर्वी क्षेत्र के सुदूर पंचायत में मतदान केन्द्रों का किया भौतिक सत्यापन।पीडीएस, आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण।

बिरौल/दरभंगा

लोकसभा चुनाव से पूर्व की तैयारी को लेकर एसडीओ उमेश कुमार भारती गुरुवार को कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के सुदूर पंचायत सुघराईन एवं महिसोट के विभिन्न मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र संख्या247,248, 249,250,251,252,253,254, 255,256 तथा 257 का भौतिक सत्यापन कर वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं को निरीक्षण किये।उन्होंने मतदान केंद्र पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं को देखकर संतोष व्यक्त किया । उन्होंने शांति पूर्वक मतदान सम्पन्न करने में किसी तरह का कोई बाधा तो उत्पन्न नहीं होगा आदि विभिन्न पहलुओं पर स्थानीय लोगों से फीडबैक लिया। इस दौरान एसडीओ ने रश्मि कुमारी के जनवितरण प्रणाली की दुकान एवं आंगनबाड़ी केंद्रों संख्या 75 का भी जांच किया।उन्होंने जनवितरण प्रणाली की दुकान के गोदाम में खाद्यान्न का भंडार सत्यापन किया और राशनकार्ड धारी लाभार्थी से पूछताछ करने पर सभी ने डीलर के दुकान से प्रत्येक माह खाद्यान्न मिलने की पुष्टि किया।एसडीओ उमेश कुमार भारती ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए मतदान केन्द्रों पर आवश्यकता अनुसार पुलिस बल एवं सीआरपीएफ की तैनाती किया जाएगा। मौके पर पूर्वी प्रखंड के बीडीओ किशोर कुमार सहित कई सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद थे।