आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित,अलीनगर विधानसभा के बूथ कमिटि का गठन करने और प्रत्येक बूथ को मजबूत करने का दिया गया मूलमंत्र।
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित,अलीनगर विधानसभा के बूथ कमिटि का गठन करने और प्रत्येक बूथ को मजबूत करने का दिया गया मूलमंत्र।
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित,अलीनगर विधानसभा के बूथ कमिटि का गठन करने और प्रत्येक बूथ को मजबूत करने का दिया गया मूलमंत्र।
बिरौल/दरभंगा
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने पूरी तरह से कमर कस लिया है। गुरुवार को दरभंगा लोकसभा अंतर्गत अलीनगर विधानसभा के दसौथ ग्राम में विधानसभा स्तरीय बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस बैठक में अलीनगर विधानसभा के बूथ कमिटि का गठन करने और प्रत्येक बूथ को मजबूत करने का मूलमंत्र दिया गया। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अबकी बार 400 पार का नारा बुलंद किया है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने में भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहने वाला है। सांसद ने कहा कि देश के कोने-कोने से आवाज आ रही है कि एक बार फिर से मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी, गृह मंत्री अमित शाह जी से प्रेरित होकर राजद पार्टी के लोग भाजपा में शामिल हुए हैैं और मैं सभी का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं। इस अवसर पर किसान मोर्चा दरभंगा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने कहा कि एक बूथ पर कम से कम 20 यूथ को सक्रियता के संग काम करने की आवश्यकता है। बूथ जीतेंगे तो देश का यूथ भी जीतेगा क्योंकि हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी नौजवानों के उत्थान के लिए संकल्पित हैं।संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने कहा कि प्रत्येक बूथ के लिए अलग से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उस बूथ के सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। प्रत्येक बूथ पर शत प्रतिशत मतदान हो ये जिम्मेदारी बूथ कमिटि की होगी। गांव-मोहल्ले और टोले के सभी लोग मतदान में शामिल हों यह जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण है।आज से और अभी से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 10 वर्षों के ऐतिहासिक कार्यों की गिनती गिनाकर हमें अपने आसपास के लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने का विनम्र निवेदन करना चाहिए। इस बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष जीबछ सहनी, जिला संयोजक उमेश कुशवाहा, लोकसभा संयोजक प्रफुल्ल ठाकुर, लोकसभा पालक प्रमोद चौधरी, जिला महामंत्री सुरेंद्र चौधरी, धनपति ठाकुर मंडल अध्यक्ष, जिला मंत्री सुधा देवी, विधानसभा विस्तारक बैद्यनाथ सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, अमित कुमार सिंह, लालकांत झा, प्रमोद चौधरी, बैद्यनाथ यादव, कहैया चौधरी, संजीव सिंह, पुरषोत्तम झा, कुंदन कुमार सिंह,विनय पासवान,अश्विनी सारंगी,ललित जी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव से पूर्व की तैयारी को लेकर एसडीओ ने कुशेश्वरस्थान पूर्वी क्षेत्र के सुदूर पंचायत में मतदान केन्द्रों का किया भौतिक सत्यापन।पीडीएस, आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण।
नारी के साथ से ही आदर्श जीवन संभव : कुलपति , नारी के बिना नर नहीं : प्रतिकुलपति ,तालाक अवनति का सूचक : प्रो0 झा , सिर्फ मादा नही है स्त्री : डॉ वर्मा