आसन्न लोकसभा चुनाव एवं होली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर एसपी ने दो अनुमंडल के थानाध्यक्षों के साथ किया संयुक्त बैठक,दिये कई आवश्यक निर्देश।

उत्तम सेनगुप्ता/दरभंगा

लोकसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने एवं होली पर्व को लेकर गुरुवार को दो अनुमंडल के विभिन्न थानाध्यक्षों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

अनुमंडल कार्यालय बिरौल के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता एसपी ग्रामीण काम्या मिश्रा कर रही थी। बैठक में एसपी ने लोकसभा आम चुनाव से पूर्व पुलिस की ओर से की गई तैयारी की समीक्षा करते हुए उपस्थित पुलिस पदाधिकांरियों से महत्वपूर्ण विंदुओं पर बारी-बारी से जानकारी प्राप्त किये। एसपी ने बिरौल और बेनीपुर अनुमंडल के सीमावर्ती थाना एवं उसके आसपास के इलाके में हो रहे गतिविधि पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश सभी एसएचओ,सी आई को दिये। उन्होंने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील रहने तथा आम लोगों ने साथ संपर्क बनाए रखने को कहा। एसपी ने क्षेत्र में डीजे बजाने पर रोक लगाते हुए उसके संचालकों को थाना बुलाकर उसे सख्त निर्देश देने की बात कही। होली पर्व को लेकर गांव में शांति समिति की बैठक करने को कहा। असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उसे 107 के तहत बॉउंड करने का निर्देश सभी एसएचओ को दिये। एसपी ग्रामीण काम्या मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि लोकसभा चुनाव एवं होली पर्व को लेकर बैठक की गई है। इसमें दोनों अनुमंडल के थानाध्यक्षों को महत्व पूर्ण विंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिये गये है। उन्होंने कहा कि यह बैठक विधि व्यवस्था को लेकर की गई है।मौके पर बिरौल एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी, बेनीपुर एसडीपीओ डॉ.कुमार सुमित, अंचल पुनि सुरेश कुमार राम,एसएचओ अमृत लाल वर्मन,पुअनि राकेश सिंह,रंजीत चौधरी,रेखा कुमारी, रानी कुमारी,पूजा कुमारी,मनीष कुमार सहित दोनों अनुमंडल थाना के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।