बहादुरपुर थाना की पुलिस ने चोरी के कार के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार।
बहादुरपुर थाना की पुलिस ने चोरी के कार के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार।
बहादुरपुर थाना की पुलिस ने चोरी के कार के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार।
दरभंगा/
बहादुरपुर थाना की पुलिस ने एक चोरी के कार के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब की खेप लेकर आया था। पकड़े गए आरोपी बहादुरपुर थाना क्षेत्र के चांडी गांव का रहने वाला दीपक यादव है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि एकमी शोभन बाईपास सड़क पर कार से शराब की खेप उतारने की सूचना मिली थी। जब छापामारी की गई तो कार में शराब नहीं था। कार के चालक से गाड़ी के कागजात की मांग की गई तो उसके द्वारा कोई कागजात नहीं दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार को देखने से ऐसा लगता है कि कार का उपयोग शराब की तस्करी में किया जा रहा हो। पुलिस को चकमा देने के लिए सीट के नीचे कार में तहखाना भी बनाया गया था। जब कार का इंजन नंबर व चेचिस नंबर की जांच करने के लिए देखा गया तो दोनों नम्बर मिटाया हुआ था। कार को जप्त करते हुए एमवीआई कार्यालय से संपर्क कर जांच कर कार्रवाई की जा रही है , गिरफ्तार ड्राइवर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।