निजी भूमि पर सड़क निर्माण करने को लेकर भूस्वामी ने मुखिया समेत पांच के विरुद्ध न्यायालय में दायर किया याचिका,जेई,बीपीआरओ,सीओ,बीडीओ पर भी लगा षडयंत्र का आरोप।

बिरौल/दरभंगा

प्रखंड के देवकुली धाम गांव में निजी भूमि पर सड़क निर्माण करने को लेकर भूस्वामी ने पंचायत के मुखिया, जेई, बीपीआरओ, सीओ एवं बीडीओ के विरुद्ध न्यायालय में याचिका दायर किया है। यह याचिका देवकुली घाम गांव के ही हीरा नन्द राय के आवेदन पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में दायर किया गया है। न्यायालय में दायर याचिका में वादी ने कहा है कि मेरे पंचायत के वार्ड संख्या 10 में पंचायत के मुखिया अभिषेक मिश्र,जेई संतोष कुमार,बीपीआरओ प्रभाकर झा,सीओ आदित्य शंकर एवं बीडीओ प्रेम सागर मिश्र ने षड़यंत्र रचकर मेरे निजी भूमि पर रंगदारी पूर्वक कब्जा करते हुए सड़क निर्माण में उपयोग होने वाले सामग्री बालू, जमा कर दिया। जब हम उसका विरोध करते हुए उक्त सभी पदाधिकारियों को आवेदन देते हुए इसकी जानकारी दी,बावजूद सभी पदाधिकारियों ने संतोष जनक जबाव नहीं देकर जबरन सड़क का निर्माण कर दिया । इस संबंध बीडीओ प्रेम सागर मिश्र ने बताया कि भूमि से संबंधित मामला सीओ के जिम्मे रहता। इस मामले में मुझे कोई लेना देना नहीं है।वहीं बीपीआरओ प्रभाकर झा ने बताया कि निजी भूमि का आवेदन मिलने पर पंचायत के मुखिया को लिखित रूप से मना कर दिया गया था। वैसे यह योजना मनरेगा से संबंधित है। इधर अधिवक्ता त्रिलोक झा ने बताया कि वादी की ओर से लगातार आवेदन देने के बाद भी उक्त पदाधिकारिगण एवं पंचायत के मुखिया अपनी मनमानी कर हमारे क्लाइंट के आग्रह को अनदेखी करते रहे। आजिज होकर न्यायालय में परिवाद याचिका दायर किया गया है।